पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर में हुए प्रदर्शन

कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदेशभर में हुए प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसियों पर लाठीचार्ज के विरोध
में प्रदेशभर में हुए प्रदर्शन
भोपाल - व्यापमं घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवा कांग्रेसियों पर मंगलवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश में कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा और प्रदेश महामंत्री गोविंद गोयल के नेतृत्व में बोर्ड ऑफिस चौराहा पर गृह मंत्री बाबूलाल गौर का पुतला दहन किया गया। युवा कांग्रेस के पूर्व लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष मनोज शुक्ला ने प्रभात चौराहा पर आयोजित प्रदर्शन में मुख्यमंत्री को घोटाले के लिए जिम्मेदार ठहराया। शाम को एनएसयूआई के पूर्व जिला उपाध्यक्ष विवेक त्रिपाठी के नेतृत्व में बोर्ड ऑफिस चौराहा पर मशाल जुलूस निकाला गया।