- Hindi News
- निर्देश के बाद भी देरी से पहुंचे 115 कर्मचारी
निर्देश के बाद भी देरी से पहुंचे 115 कर्मचारी
नसं. भोपाल - माध्यमिक शिक्षा मंडल((माशिमं)) की सचिव पुष्पलता सिंह ने बुधवार को मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिसमें 115 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। उन्होंने सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिए। सिंह ने ही बीते शुक्रवार को निर्देश दिए थे कि सभी अधिकारी-कर्मचारी समय पर ऑफिस आएं।
सचिव को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि अधिकारी-कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंच रहे है इससे मंडल का काम प्रभावित हो रहा है। अपने निर्देश का असर देखने के लिए बुधवार की सुबह 10.30 बजे उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण किया। एक फ्लोर का निरीक्षण उन्होंने किया बाकी दो फ्लोर पर अतिरिक्त सचिव व परीक्षा नियंत्रक को भेजा। निरीक्षण के दौरान सभी कक्षों के उपस्थिति पंजीयक जब्त किया जब जांच की गई तो 115 कर्मचारी अनुपस्थित मिले।