पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. भाजपा के आईटी कार्यकर्ता दोहरी भूमिका निभाते हैं। एक तरफ वे सोशल नेटवर्किंग साइट्स के जरिए अपना संदेश और पार्टी का पक्ष लाखों लोगों तक पहुंचाते हैं, दूसरी तरफ आम कार्यकर्ताओं की तरह पार्टी का प्रचार-प्रसार भी करते हैं। यह बात लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने बुधवार को विदिशा लोकसभा क्षेत्र के आईटी कार्यकर्ताओं की बैठक में कही। प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई इस बैठक में पार्टी के उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, आईटी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.