गृहमंत्री गौर का पुतला जलाया
विदिशा। बुधवार दोपहर माधवगंज चौक पर गृहमंत्री बाबूलाल गौर का पुतला कांग्रेस सचिव रवि साहू के नेतृत्व में जलाया गया। पुतला दहन व्यापम घोटाले के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भोपाल में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किए जाने के विरोध में किया गया। रवि साहू ने कहा कि निहत्थे कांग्रेस जनों पर किए गए लाठीचार्ज की हम घोर निंदा करते हैं। गृहमंत्री के इशारे पर टीटी नगर थाने में गोविंद गोयल के साथ टीआई राजकुमार सर्राफ द्वारा अभद्रता किया जाना निंदनीय है। प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष शशांक जैन ने कहा कि व्यापम घोटाला भाजपा सरकार के मुंह पर काला धब्बा है। सभा को जिला कांग्रेस महामंत्री पंकज जैन, प्रवक्ता सुशील शर्मा, महामंत्री अजय कटारे, उमेश चतुर्वेदी आदि ने भी संबोधित किया।