पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पैसों के लिए कलेक्टोरेट में रातभर डेरा डाले रहे मजदूर

पैसों के लिए कलेक्टोरेट में रातभर डेरा डाले रहे मजदूर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
बैरसिया के करीब ५० मजदूरों ने मंगलवार रात १० बजे भोपाल आकर कलेक्टोरेट परिसर में डेरा डाल दिया। ये सभी बैरसिया क्षेत्र सबोधरा, बाबूखेड़ी व झागर फारेस्ट रेंज में प्लांटेशन के लिए हजारों गड्ढे व नालियां खोदने के बदले मजदूरी के ढाई लाख रुपए न मिलने से परेशान हैं। सुबह दफ्तर खुलने के बाद कई अधिकारियों को उन्होंने अपनी शिकायत सुनाई। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे एक अधिकारी ने उनका ज्ञापन लिया और उनकी समस्या हल कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद मजदूर चले गए। इनमें महिला श्रमिक भी शामिल थीं।
इन मजदूरों के मुखिया राजकुमार ने बताया कि जिस एक अधिकारी ने उनका ज्ञापन लेकर पैसे दिलाने का आश्वासन दिया है, वे उनका नाम नहीं जानते। उन्होंने उनके सामने टेलीफोन पर फारेस्ट अधिकारियों से फोन पर हमारा पैसा देने की बात की थी। राजकुमार का कहना है कि सभी मजदूरों से प्लांटेशन के लिए करीब 20 हजार गड्ढे खुदवाए और पानी निकासी के लिए कच्ची नालियां बनवाई। पारिश्रमिक के नाम पर रेंजर ने केवल पचास हजार रुपए ही दिए। बाकी पैसा देने में वे आनाकानी कर रहे हैं।



ञ्च वन अधिकारी मजदूरी देने में कर रहे आनाकानी