पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपर संचालक बने रहना है तो सख्ती से काम करें : गुप्ता

अपर संचालक बने रहना है तो सख्ती से काम करें : गुप्ता

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल - उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने उच्च शिक्षा विभाग के अफसरों से कहा है कि अगर अपर व संयुक्त संचालक बने रहना है तो सख्ती से काम करें। किसी भी कॉलेज में शैक्षणिक या अन्य अनियमितताएं पाई जाने पर तत्काल कार्रवाई करें। सरकारी कामों में व्यक्तिगत कार्यों की ही तरह रुचि लें। उन्होंने ये निर्देश बुधवार को विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान दिए।
उच्च शिक्षा मंत्री ने प्राध्यापकों व सहायक प्राध्यापकों के पदों का युक्तियुक्तकरण छात्रों के अनुपात में करने को कहा। उन्होंने सभी अतिरिक्त संचालकों को बड़े शहरों में विषयवार छात्रों और प्रोफेसरों की संख्या दो फरवरी तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्री गुप्ता ने कहा कि कॉलेजों में संचालित पाठ्यक्रमों में व्यापक सुधार किया जाएगा। इसके लिए पहले सभी प्राध्यापकों व शिक्षाविदों से १५ दिन में सुझाव मांगे जाएंगे। इसके बाद समिति नए पाठ्यक्रमों का प्रारूप तैयार करेगी।

इनके अलावा उच्च शिक्षा मंत्री ने अफसरों से कॉलेजों के भवन निर्माण की जानकारी तीन दिन में देने को कहा। बैठक में श्री गुप्ता ने कहा कि उच्च शिक्षा के विकास में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री दीपक जोशी ने कॉलेजों की जनभागीदारी समितियों में अध्यक्ष और प्राचार्य को राशि का प्रबंध करने की सलाह दी। बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा जेएन कंसोटिया, आयुक्त उच्च शिक्षा वीएस निरंजन के अलावा सभी क्षेत्रीय अपर व संयुक्त संचालक मौजूद रहे।

इसके अलावा उन्होंने सभी पदों के लिए डीपीसी एक माह में कराकर रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू करने को भी कहा।