सौमिल मप्र स्कूल क्रिकेट टीम में
भोपाल - कैंपियन स्कूल के सौमिल निगम का चयन ५९वीं इंटर स्कूल नेशनल क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली मप्र की टीम में किया गया है। सौमिल अंडर-१९ टीम में मप्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। टीम का प्रशिक्षण शिविर इंदौर में चल रहा है।
पीजीटीआई सुपर सीरीज २९ से
नई दिल्ली - प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया सात चरणों की नई पीजीटीआई सुपर सीरीज का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें कुल ३.५० करोड़ रुपए की इनामी राशि दांव पर होगी। पीजीटीआई के निदेशक पदमजीत संधू ने सुपर सीरीज की घोषणा करते हुए कहा कि इसके साथ ही सातों चरणों के अव्वल गोल्फर को ३० लाख रुपए बोनस के रूप में दिए जाएंगे।