पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. ग्वालियर संभाग ने भोपाल संभाग के खिलाफ हीरालाल गायकवाड़ अंडर-१८ क्रिकेट मैच के दूसरे दिन ३९१ रन बनाए। जवाब में भोपाल संभाग ने दिन का खेल समाप्त होने तक बिना विकेट गंवाए ५९ रन बना लिए।
स्टंप्स के समय जय देवनानी ३० और प्रणव राय २४ रन बनाकर क्रीज पर थे। इसके पहले ग्वालियर ने पहले दिन के स्कोर २३९/३ से आगे खेलना शुरू किया। कल के शतकवीर सूरज सेंगर अपने स्कोर में १० रन और जोड़कर १११ रन पर आउट हो गए। संजय कुशवाह ने ६३ रन की पारी खेली। भोपाल की ओर से आदित्य गर्ग ने ४ विकेट झटके जबकि अश्विन दास और अतुल कुशवाह को २-२ सफलताएं मिलीं।
जनसंपर्क सेमीफाइनल की ओर
जनसंपर्क ने नेशनल स्पोट्र्स टाईम्स को 9 विकेट से हराकर 18वें आईईएस ग्रुप इंटर प्रेस क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। ओल्ड कैंपियन मैदान पर नेशनल स्पोट्र्स टाईम्स ने 4 विकेट खोकर 127 रन बनाए। संजय शर्मा ने 60 रन की पारी खेली। मोहन द्विवेदी ने 22 रन तथा जीतू बागरे ने 36 गेंद पर 12 रन बनाए। जवाब में जनसंपर्क ने 16.3 ओवर में एक विकेट पर जरूरी रन बना लिए। अकबर ने 47 तथा राहुल ने 54 रन की पारी खेली। विकास ने 20 रन बनाए। राहुल सफल मध्या मैन आफ द मैच चुने गए। दोनों टीमों से राधारमण ग्रुप के चेयरमैन आरआर सक्सेना से परिचय कराया गया।
विजय गुप्ता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 25 से
स्व. विजय गुप्ता स्मृति अधिवक्ता टेनिस बाल क्रिकेट टूर्नामेंट 25 जनवरी से अंकुर खेल मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में जिला बार एसोसिएशन की आठ टीमें जोरआजमाइश करेंगी। उदघाटन सुबह 10 बजे अजय गुप्ता, सैयद साजिद अली, कामता प्रसाद यादव, देवेंद्र सिंह परिहार करेंगे।
प्रकाश स्कूल चैंपियन
लक्ष्मीपति कप इंटर स्कूल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रकाश स्कूल ओवर आल चैंपियन बना। कैंपियन स्कूल ने बालक वर्ग में चैंपियनिशप अपने नाम की। विजेताओं को लक्ष्मीपति इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर शिवकुमार बंसल और संजय बंसल ने किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.