प्रतिनियुक्ति
नगर संवाददाता - भोपाल
उच्च शिक्षा विभाग द्वारा सालों से प्रतिनियुक्ति पर अन्य विभागों में जमे कॉलेजों के प्राध्यापकों और सहायक प्राध्यापकों को वापस बुलाने के आदेश को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कुछ विभागाध्यक्षों ने अफसरों को मूल विभाग में लौटाने से मना कर दिया है।
उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने जहां प्रतिनियुक्ति वाले सहायक प्राध्यापकों व प्राध्यापकों को 24 घंटे में रिलीव करने के निर्देश दिए हैं। श्री गुप्ता का कहना है कि जिनकी प्रतिनियुक्ति को कम समय हुआ है, उन्हें कुछ समय की छूट दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विवि में खाली होने वाले रजिस्ट्रार के पदों को भी भरने की तैयारी करने को कहा गया है।
:प्रवेश एवं शुल्क निर्धारण समिति के चेयरमैन डॉ. टीआर थापक अपनी प्रतिनियुक्तिसमाप्त करने के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखेंगे।
दलील : चेयरमैन का पद वैधानिक होता है। तीन साल के लिए नियुक्ति की जाती है। मुझे तीन महीने ही हुए हैं।
:व्यापमं के संचालक तरुण पिथोरे ने प्रभारी परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार जैन को रिलीव करने से इंकार कर दिया है।
दलील : व्यापमं को कई परीक्षाएं आयोजित करनी है। डॉ. जैन को रिलीव कर दिया जाता है तो पूरा कामकाज प्रभावित हो जाएगा।
:हिंदी विवि के कुलपति ने रजिस्ट्रार डॉ. उदय नारायण शुक्ला को रिलीव करने से इंकार किया है।
दलील : विवि में पहले से ही स्टाफ की कमी है। डॉ. शुक्ला को रिलीव किया तो व्यवस्था ठप हो जाएगी।
इन्हें रिलीव करने में आनाकानी