पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों व निचले इलाकों में भरा पानी

सड़कों व निचले इलाकों में भरा पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
राजधानी में बुधवार देर रात को कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। कुछ निचले इलाकों एवं सड़कों पर पानी जमा हो गया। बारिश से मौसम मेंं ठंडक घुल गई। रात 12.३० बजे शहर का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम केंद्र का अनुमान है कि गुरुवार को भी बौछारें पड़ सकती है। दिन में लोगों को सर्द अहसास रहा।
शाम को हुई बारिश से बिट्टन मार्केट, ११०० क्वार्टर, शिवाजी नगर चौराहा, पालीटेक्निक चौराहा, पीएचक्यू के सामने सड़क पर पानी जमा हो गया। ऐसा ही स्थिति एमपी नगर, तुलसी नगर, बाणगंगा और जिंसी चौराहे, लालघाटी चौराहे पर भी रही। इधर ताजमहल के नजदीक निर्माणाधीन सड़क पर पानी जमा होने से कीचड़ फैल गई। सड़कों के साथ ही निचली बस्तियों में पानी भर गया। कई इलाकों में बिजली भी गुल हुई। मौसम वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि राजस्थान और गुजरात के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। दोनों राज्यों की ओर से प्रदेश में नमी आ रही है। इस वजह से बादल बन रहे हैं और बारिश हो रही है। बुधवार शाम 7 बजे हवा में नमी बढऩे के कारण बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा।




राजधानी में बुधवार रात तेज बारिश हुई। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। दृश्य बिट्टन मार्केट का रात १२.३८ बजे। फोटो - अनिल दीक्षित

सामान्य से तेज चली हवा, गिर सकता है पारा

बुधवार को हवाएं सामान्य से ज्यादा तेज चली। मौसम केंद्र के मुताबिक उत्तर - पूर्व की हवाएं आ रही हैं। इस कारण गुरुवार को न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट और हो सकती है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रहा। जो सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा था। अधिकतम तापमान 25.4 रहा, जो सामान्य है।



12.26 बजे 11 डिग्री हुआ पारा

शाम 7 बजे से रुक - रुककर हो रही बारिश से शहर का तापमान तीन डिग्री गिर गया। शहर का न्यूनतम तापमान रात साढ़े 12.26 बजे 11 डिग्री हो गया, जो शाम 7 बजे 14.1 डिग्री था।

भास्कर रात १.१५ बजे - बारिश के चलते तापमान में आई गिरावट, आज भी पड़ सकती हैं बौछारें