पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. सलमान खान स्टारर फिल्म ‘जय हो’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सोहेल खान निर्देशित इस फिल्म के भोपाल में आज १०८ शो लग रहे हैं। सलमान ने पिछले सालों में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। ‘वॉन्टेड’, ‘दबंग’, ‘दबंग-२’, ‘रेडी’, ‘एक था टाइगर’ जैसी बड़ी हिट्स ने सलमान को सुपरस्टार की कैटेगरी में खड़ा कर दिया है। अब ‘जय हो’ की बारी है, लेकिन लोगों में सलमान की फिल्म को लेकर रिलीज के पहले जिस तरह की बेकरारी हुआ करती थी, इस बार वैसी नहीं दिख रही है।
फिल्म प्रतिनिधि आलम नूर कहते हैं, फिल्म के लिए अभी उतनी एडवांस बुकिंग नहीं हुई है, जितनी सलमान की पिछली फिल्मों के लिए हुई थी। फिल्म को लेकर लोगों में एक्साइटमेंट जरूर है। ‘फर्स्ट डे, फस्र्ट शो’ की टिकट लोग काउंटर से ले सकते हैं। इस बार ऑनलाइन बुकिंग सलमान की पहले आई फिल्मों की तुलना में ५० फीसदी भी नहीं है।
पॉपुलैरिटी जरूर बढ़ी है...
साल २०१३ की पहली बड़ी रिलीज के रूप में सिल्वर स्क्रीन पर उतर रही 'जय हो' ने रिलीज से पहले ही काफी लोकप्रियता पा ली है। इसकी वजह यह है कि इसमें सलमान खान का किरदार काफी अलग है। वहीं, निर्देशक सोहेल खान ने भी फिल्म के प्रोमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसके अलावा आमतौर पर टीवी शोज के स्टेज पर प्रोमोशन करने से दूर रहने वाले सलमान भी इस बार 'जय हो' के प्रोमोशन के लिए 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में फिल्म की हीरोइन डेजी शाह के साथ नाचते नजर आए। साथ ही सोहेल ने फिल्म के थिएट्रिकल राइट्स (डोमेस्टिक एंड ओवरसीज) ११० करोड़ रुपए में बेच दिए हैं। साहेल ने पहले फिल्म का नाम 'मेंटल' रखा था लेकिन बाद में इसका टाइटल 'जय हो' कर दिया गया।
फर्स्ट शो के एडवांस बुकिंग की स्थिति
'जय हो' के १०८ शो के लिए सिटी के सिनेमाघरों में अनुमानित ७,००० सीटों के अगेंस्ट लगभग २,५०० सीट्स बुक हुई हैं।
बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन
फिल्म से जुड़ी देश की बड़ी वेबसाइट्स ने दावा किया है कि 'जय हो' का फस्र्ट वीकेंड (फ्राइडे, सैटरडे एंड संडे) कलेक्शन लगभग ९० करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा। वहीं, इसका फस्र्ट वीक कलेक्शन लगभग १४० करोड़ रुपए तक जा सकता है।
बेस्ड ऑन 'स्टालिन'
यह फिल्म वर्ष २००६ में रिलीज हुई टॉलीवुड फिल्म 'स्टालिन' की रीमेक है, जिसमें चिरंजीवी ने लीड रोल किया था। हालांकि 'स्टालिन' भी वर्ष २००० में आई अमेरिकन ड्रामा फिल्म 'पे इट फॉरवर्ड' से प्रेरित बताई जाती है। 'पे इट फॉरवर्ड' कैथरीन रेयान हाइड के इसी नाम से प्रकाशित नॉवेल पर आधारित थी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.