- Hindi News
- जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों के इस्तीफे का मामला उलझा
जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों के इस्तीफे का मामला उलझा
भोपाल - भाजपा संगठन के निर्देश पर जिला सहकारी बैंक अध्यक्षों और उनके संचालकों द्वारा दिए इस्तीफों का मामला उलझ गया है। एक तरफ रिजर्व बैंक ने इन इस्तीफों को स्वीकृत करने से पहले इस्तीफों की मूल प्रति मांगी है। सूत्रों के अनुसार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में इस्तीफों को रिजर्व बैंक एक असामान्य घटना के रूप में ले रहा है। उधर, सहकारिता विभाग के अफसर रिजर्व बैंक की स्वीकृति को महज औपचारिकता मान कर चल रहे थे, लेकिन एक बैंक अध्यक्ष के अनुसार अब स्थिति बदल गई है। जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष संजय नगाइच के मामले में सुप्रीम कोर्ट की डबल बैंच ने आरबीआई की स्वीकृति के बिना बैंक अध्यक्षों को हटाने पर रोक लगा दी है।
सहकारिता मंत्री गोपाल भार्गव ने बताया कि रजिस्ट्रार ने मुझे जानकारी दी है कि इस्तीफे सहमति के लिए आरबीआई को भेजे गए हैं। आरबीआई की सहमति के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।