पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जस्टिस जैन कमेटी की रिपोर्ट पर होगी चर्चा

जस्टिस जैन कमेटी की रिपोर्ट पर होगी चर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ((बीयू)) में परीक्षा आयोजन को लेकर रजिस्ट्रार और परीक्षा नियंत्रक के अधिकारों व नियमों को लेकर बनी पसोपेश की स्थिति आपात कार्यपरिषद की बैठक में साफ होगी। बैठक में बीडीएस परीक्षा और छात्रों को गलत तरीके से डिग्री देने में हुई गड़बड़ी की जांच के लिए राजभवन द्वारा गठित जस्टिस एनके जैन कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा होगी। बैठक शुक्रवार दोपहर १२.३० बजे बीयू के बेतवा कक्ष में होगी।
बताया जाता है कि कार्यपरिषद सदस्य इन गड़बडिय़ों को लेकर विवि स्तर पर अब तक की गई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इसे लेकर कार्यपरिषद सदस्यों और कुलपति के बीच विवाद हो सकता है। बैठक में उन डेंटल कॉलेजों की मान्यता समाप्त करने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी, जहां मूल्यांकन के लिए भेजी गई कॉपियों में गड़बड़ी की गई थी। ज्ञात हो कि जस्टिस जैन ने अपनी रिपोर्ट में गड़बडिय़ों के लिए पूरी तरह प्रशासनिक व्यवस्था को दोषी ठहराया है। रिपोर्ट में सबसे ज्यादा परीक्षा नियम को लेकर आपत्ति जताई गई है। बैठक में बीडीएस प्रकरण में निलंबित चल रहे प्रो. कालिका यादव के मुद्दे पर भी चर्चा होगी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि परीक्षा नियम स्पष्ट नहीं होने से ही बीडीएस परीक्षा में गड़बड़ी हुई थी। सूत्रों की मानें तो कार्यपरिषद सदस्य कुलपति को इस बात पर घेरने की तैयारी कर रहे हैं कि अभी तक विवि द्वारा परीक्षा नियमों को लेकर स्थिति साफ क्यों नहीं की गई। साथ ही दोषी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने पर भी कुलपति से सवाल-जवाब किया जा सकता है। वहीं, विवि के अधिकारियों के अनुसार जस्टिस जैन कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में सुधार के लिए जो सिफारिशें की है, बैठक में उसे लागू करने पर चर्चा की जाएगी।