पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जटिया और झा का राज्यसभा में जाना लगभग तय

जटिया और झा का राज्यसभा में जाना लगभग तय

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. मध्यप्रदेश में रिक्त हुई राज्यसभा की दो सीटों पर भाजपा से प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया का जाना लगभग तय हो गया है। झा इस समय भाजपा उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य हैं और उनका राज्यसभा का कार्यकाल अप्रैल में पूरा हो रहा है। जटिया पूर्व केंद्रीय मंत्री हैं।

राज्यसभा की दौड़ में शामिल वर्तमान सांसद रघुनंदन शर्मा ने पार्टी के सामने लोकसभा चुनाव लडऩे की इच्छा जताई है। लिहाजा माना जा रहा है कि शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे दीनदयाल परिसर में होने वाली प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में झा और जटिया के नाम पर औपचारिक मुहर लग जाएगी। इसमें लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज के साथ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अनंत कुमार के भी मौजूद रहने की संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर और संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने झा, जटिया, शर्मा और रविनंदन सिंह के नामों को लेकर मंथन किया। कुछ वरिष्ठ नेताओं से भी इस संबंध में बात हुई है। इसके बाद कमोबेश झा और जटिया के नाम पर आम राय बन पाई। अब चुनाव समिति के सामने ये दो नाम रखे जाएंगे।