पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शताब्दी हबीबगंज आएगी लेकिन वक्त लगेगा : चंद्रा

शताब्दी हबीबगंज आएगी लेकिन वक्त लगेगा : चंद्रा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. नई दिल्ली-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस को हबीबगंज तक लाया जाएगा, लेकिन इसमें वक्त लगेगा। साथ ही हबीबगंज को वल्र्ड क्लास स्टेशन बनाने का प्लान तैयार करने के लिए जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लिया जाएगा। यह बात पश्चिम-मध्य रेलवे के नवनियुक्त महाप्रबंधक ((जीएम)) रमेश चंद्रा ने गुरुवार को कही। वे पदभार ग्रहण करने के बाद अपने पहले भोपाल प्रवास के दौरान डीआरएम ऑफिस में मीडिया से चर्चा कर रहे थे।

श्री चंद्रा ने कहा कि शताब्दी को हबीबगंज तक लाने के लिए इसके शेड्यूल, स्पीड आदि विषयों पर भोपाल रेल मंडल के साथ ही उच्च स्तर पर चर्चा की जाएगी। श्री चंद्रा ने मुख्य सचिव अंटोनी डिसा और डीजीपी नंदन दुबे से भी मुलाकात की।

किराया कम होना मुश्किल

रेलवे जीएम ने हबीबगंज से इंदौर के बीच चलाई जा रही डबल डेकर ट्रेन के किराए में लोकल स्तर पर कमी करने से इंकार किया। उन्होंने कहा कि वे रेल मंडल के अधिकारियों से इस ट्रेन के किराए में कमी करने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ट्रेवलेटर के पास का गैप कम करें, लाल लाइन डालें

हबीबगंज रेलवे स्टेशन के दौरे में जीएम ने यहां लगे ट्रेवलेटर और उसके रैंप के बीच गैप को कम करने के निर्देश रेल अधिकारियों को दिए। साथ ही फुट ओवरब्रिज ((एफओबी)) पर दोनों ओर लाल रंग की लाइन डालने को कहा। जीएम रेलवे कोच फैक्टरी भी गए और वहां बनाया जा रहा मॉडल कोच देखा।