पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेराफेरी मामले में एम्प्री के दो अफसर सस्पेंड

हेराफेरी मामले में एम्प्री के दो अफसर सस्पेंड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं. भोपाल - एडवांस्ड मटेरियल एंड प्रोसेस रिसर्च इंस्टीट्यूट ((एम्प्री)) के दो अफसरों को सवा लाख रुपए की हेराफेरी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई विज्ञान एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय से की गई है। दोनों अफसरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया जाएगा।
एम्प्री के वित्त विभाग के सेक्शन ऑफिसर पीके सिन्हा और प्रशासन विभाग के सेक्शन ऑफिसर सोमनाथ मजूमदार के खिलाफ प्रबंधन को शिकायत मिली थी। इसमें कहा गया था कि दोनों ने किसी अन्य कर्मचारी के नाम पर मंजूर हुई 1.25 लाख रुपए की राशि को अपने खाते में जमा करा लिया। इस शिकायत की जांच सीएसआईआर द्वारा कराई गई। इसमें प्रथम दृष्टया दोनों को दोषी पाया गया।




एम्प्री के कंट्रोलर ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन रामस्वरूप ने निलंबन की कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अब इस मामले में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।