- Hindi News
- अभिव्यक्ति में आज से सीख सकते हैं परफेक्ट वेङ्क्षडग डांस
अभिव्यक्ति में आज से सीख सकते हैं परफेक्ट वेङ्क्षडग डांस
सिटी रिपोर्टर भोपाल
वेडिंग सीजन चल रहा है और आपको कभी भी, कहीं भी डांस करने के लिए कहा जा सकता है। तो आपके घर पर भी यदि आने वाले दिनों में कोई शादी है तो लोगों के सामने रॉक करने के लिए तैयार हो जाइए और सीखिए परफेक्ट वेडिंग डांस। शहर के मल्टी आर्ट सेंटर अभिव्यक्ति में ‘लर्न द परफेक्ट वेडिंग डांस’ वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा है। डांस वर्कशॉप का आयोजन २४ से ३१ जनवरी तक अभिव्यक्ति के शाहपुरा स्थित सेंटर पर किया जाएगा। इसका समय शाम ६ से ७ बजे तक रहेगा। इसकी फीस ७०० रुपए रखी गई है। इनके लिए रजिस्ट्रेशंस अभी भी ओपन हैं। रजिस्ट्रेशन कराने व इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए ०७५५-४२७३३३३ पर कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।
कबाब मेकिंग वर्कशॉप
आर्ट सेंटर पर २४ और २५ जनवरी को कबाब मेकिंग वर्कशॉप का आयोजन भी किया जाएगा। दोपहर ३ से शाम ४:३० बजे तक चलने वाली वर्कशॉप की फीस ७०० रुपए है।