पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मंत्री की मियाद पूरी, सिर्फ एक अफसर को किया रिलीव

मंत्री की मियाद पूरी, सिर्फ एक अफसर को किया रिलीव

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
उच्च शिक्षा मंत्री उमाशंकर गुप्ता द्वारा मंगलवार को जिन 40 लोगों की प्रतिनियुक्ति समाप्त की गई थी, उनमें से केवल एक ने गुरुवार को मूल विभाग में आमद दी। बाकियों में से किसी को भी उनके मौजूदा विभाग ने रिलीव नहीं किया। जबकि बुधवार को गुप्ता ने अल्टीमेटम दिया था कि 24 घंटे के भीतर मूल विभाग में न लौटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
गुरुवार को केवल मानकुंवर कॉलेज जबलपुर के सहायक प्राध्यापक डॉ. जीएस पांडे ने ही उच्च शिक्षा विभाग में उपस्थिति दर्ज कराई। दूसरी ओर मप्र निजी विश्वविद्यालय नियामक आयोग के अध्यक्ष डॉ. अखिलेश पांडे ने वहां पदस्थ डॉ. मुकेश जैन और डॉ. वीके शुक्ला को रिलीव करने से मना कर दिया। पांडे ने कहा कि वे इस बारे में कानूनी सलाह लेंगे। वहीं अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विवि, जीवाजी विवि और एपीएस विवि ने अपने यहां के कुलसचिवों को अब तक रिलीव नहीं किया है। उधर, उच्च शिक्षा मंत्री ने भास्कर से चर्चा में कहा कि अन्य विभाग भले ही कानूनी सलाह ले लें लेकिन उन्हें शिक्षकों को रिलीव करना ही होगा। गुप्ता ने कहा कि वे भोपाल से बाहर हैं और वापस आते ही इस दिशा में कार्रवाई करेंगे।