पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों के प्रमोशन के लिए विभागीय पदोन्नति समिति ((डीपीसी)) की बैठक गुरुवार को हो गई। इसमें 1984 बैच के तीन अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों ((एडीजी)) का महानिदेशक ((डीजी)) बनना तय हो गया, जबकि विभागीय जांच लंबित होने के कारण 1999 बैच के आईपीएस अफसर आरएस कौल व 2000 बैच के मनोहर सिंह जामरा का सलेक्शन ग्रेड और सस्पेंड होने की वजह से 1996 बैच के आईपीएस अफसर आरके शिवहरे का प्रमोशन रुक गया है।
डीपीसी बैठक में मुख्य सचिव एंटोनी जेसी डिसा, डीजीपी नंदन दुबे, अपर मुख्य सचिव एमएम उपाध्याय तथा गृह विभाग के प्रमुख सचिव आरके स्वाई मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक डीजी को दो रिक्त पदों तथा सितंबर में खाली हो रहे एक पद पर 1984 बैच के आईपीएस अफसर विजयकुमार सिंह ((वर्तमान में एडीजी एसएएफ)), मैथिलीशरण गुप्ता ((वर्तमान में एडीजी रेलवे)) तथा संजय चौधरी ((वर्तमान में आयुक्त परिवहन)) का प्रमोशन होगा।
एडीजी वीके जौहरी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं जबकि सुखराज सिंह लोकायुक्त की विशेष पुलिस स्थापना में डीजी हैं। गौरतलब है कि डीजी समेत एडीजी के 11, आईजी के 16 तथा डीआईजी के 18 पदों पर प्रमोशन के लिए क्रमश: 1989, 1996, 2000 तथा 2001 बैच के आईपीएस अफसरों पर विचार किया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.