पानी की टंकी का डोम ढहा
नसं, भोपाल - जेके रोड स्थित भारत नगर में बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात पानी की टंकी का ऊपरी हिस्सा ((डोम)) भरभरा कर गिर पड़ा। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। हालांकि अधिकांश हिस्सा टंकी में ही गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना के बाद भारत नगर में गुरुवार को पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। निगम ने फिलहाल इसे ढहाने की बजाए इसके आसपास के क्षेत्र को खतरनाक घोषित कर दिया है। निगम के मुताबिक जल्द ही समिति को नोटिस जारी कर इसे ढहाया जाएगा। वार्ड 62 के पार्षद गिरीश शर्मा ने बताया कि परिषद में भारत नगर की टंकी को गिराने की बात उठाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।