- Hindi News
- नेताओं से पूछा जा सकता है सवाल आपके बूथ पर कांग्रेस को कितने वोट मिले
नेताओं से पूछा जा सकता है सवाल- आपके बूथ पर कांग्रेस को कितने वोट मिले
भोपाल - प्रदेश कांग्रेस की शुक्रवार को होने वाली बैठक में बड़े नेताओं पर आरोप लगाने वालों को संगठन के तीखे सवालों का सामना करना पड़ सकता है। इन पदाधिकारियों से पूछा जा सकता है कि आपके बूथ या ब्लॉक में कांग्रेस को कितने वोट मिले? प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के इशारे पर कांग्रेस संगठन ने सभी पदाधिकारियों के क्षेत्र में मिले वोट का रिकॉर्ड भी जुटा लिया है। अरुण यादव के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत होने के बाद पहली बार हो रही इस बैठक का एजेंडा लोकसभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा है, लेकिन इसके भड़ास सम्मेलन में बदलने की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि खास तौर से चुनाव हारे हुए पदाधिकारी अपनी हार के लिए स्थानीय संगठन और कुछ बड़े नेताओं को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। इस स्थिति से निपटने के लिए ही यह तैयारी की गई है।