महिला की धमकी से लौटा अमला
नसं, भोपाल - दानिश हिल्स पर गुरुवार को अतिक्रमण हटाने गए जिला प्रशासन व नगर पालिका के अमले को कब्जाधारियों के विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान यहां रहने वाले महिला फूलवती ने खुद को जलाने की कोशिश की तो अमले को कार्रवाई किए बिना ही लौटना पड़ा। पटवारी प्रमोद श्रीवास्तव व नपा उपयंत्री नितिन खरे ने बताया कि महिला ने साड़ी में आग लगा ली थी, जिसे लोगों ने बुझा दिया था। इसी वजह से कार्रवाई नहीं कर सके। यहां झुग्गी बनाए जाने की शिकायत स्थानीय रहवासियों ने की थी।
कोई आगे आया तो आग लगाकर जान दे दूंगी कहते हुए उसने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़का और इस कारण कार्रवाई। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाई और महिला को पकड़ा। इसी बीच एम्बुलेंस और पुलिस भी मौके पर आ गई।
इसकी जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद अमला अतिक्रमणकारियों को खुद से अतिक्रमण हटाने की मोहलत देकर बिना कार्रवाई के लौट आया।