पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेजरी से 50 करोड़ रुपए से अधिक के भुगतान पर रोक

ट्रेजरी से 50 करोड़ रुपए से अधिक के भुगतान पर रोक

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विशेष संवाददाता, भोपाल - राज्य सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज के तहत चल रहे निर्माण कार्यों सहित केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में टे्रजरी से 50 करोड़ रुपए से अधिक के भुगतान पर रोक लगा दी है। राज्य के संचालक बजट ने आयुक्त कोष एवं लेखा को जारी ताजा आदेश में कहा है कि यदि इन योजनाओं से संबंधित 50 करोड़ रुपए से अधिक के देयकों अथवा चैक जारी करना जरूरी है तो वित्त विभाग की अनुमति लें। इसी तरह राज्य सरकार की योजनाओं में भी वित्त विभाग की अनुमति के बिना 25 करोड़ से अधिक का भुगतान ट्रेजरी से नहीं होगा। सूत्रों ने बताया कि राज्य की आर्थिक स्थिति को देखते हुए वित्त विभाग ने बड़ी योजनाओं के भुगतान पर रोक लगाई है। विभाग के अफसरों ने कैबिनेट की बैठक में प्रेजेंटेशन देकर वित्तीय संकट के बारे में बताया था कि जनवरी 13 की स्थिति में केंद्रीय मद से करीब 600 करोड़ रुपए कम मिले हैं। इसके साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में पिछले वर्षों की तुलना में विभिन्न मदों में राज्य की आमदनी भी कम हुई है। अफसरों ने यह भी तर्क दिया कि राजस्व घाटा 3 प्रतिशत से कम करने में कठिनाई आ रही है।