पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एक मार्च से संवरेगा बड़ा तालाब

एक मार्च से संवरेगा बड़ा तालाब

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
राजधानी के बड़े तालाब के संरक्षण के लिए शॉर्ट टर्म एक्शन प्लान के तहत 1 मार्च से काम शुरू हो जाएगा। अगस्त तक यह पूरा हो जाएगा। 4 करोड़ 20 लाख रुपए से होने वाले इस काम के लिए फरवरी में टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। यह जानकारी नगरीय प्रशासन विभाग ने गुरुवार को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ((एनजीटी)) को दी। एनजीटी ने इस कार्ययोजना को स्वीकार कर लिया। मामले की सुनवाई जस्टिस दलीप सिंह और एक्सपर्ट मेंबर पीएस राव की दो सदस्यीय खंडपीठ ने की।
सरकारी वकील सचिन वर्मा ने बताया कि एनजीटी ने राज्य सरकार को आदेश दिया था कि बड़े तालाब के संरक्षण और संवर्धन के लिए शॉर्ट टर्म एक्शन प्लान पेश करे, ताकि तालाब की बिगड़ती सेहत को सुधारा जा सके। गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान उप संचालक ((नगरीय प्रशासन)) सुरेश कुमार बेलिया ने शपथ-पत्र दाखिल कर बताया कि प्रदेश के तालाबों के संरक्षण पर कुल 15 करोड़ रुपए खर्च होने हैं। इनमें से 9 करोड़ 90 लाख रुपए बड़े तालाब के संरक्षण के काम में खर्च होंगे।
मॉनिटरिंग कमेटी बनाओ : सुनवाई के दौरान एनजीटी ने नगर निगम द्वारा किए जाने वाले काम के लिए एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाने का निर्णय लिया है। एनजीटी ने याचिकाकर्ता विवेक चौधरी से कहा है कि वह सरकारी वकीलों के साथ मिलकर मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्यों के नाम सुझाए। यह कमेटी बड़े तालाब का निरीक्षण कर यहां होने वाले काम की समीक्षा करेगी। सुनवाई में बताया गया कि बड़े तालाब की सीमा सुनिश्चित करने के लिए भैंसाखेड़ी से मुनारें लगाने का काम शुरू हो गया है। पांच महीने में यह काम पूरा होगा। इसके बाद अतिक्रमणकारियों की पहचान कर उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे।



ये काम होंगे

अन्य तालाबों के लिए बन रही डीपीआर

शपथपत्र के मुताबिक तालाबों के संरक्षण की योजना में छोटा तालाब, शाहपुरा, मोतिया तालाब, नवाब सिद्दीक हसन खां, लेंडिया तालाब और मुंशी हुसैन खां तालाब को भी शामिल किया गया है। इनके लिए डीपीआर बन रही है। छोटे तालाब पर 3 करोड़ 25 लाख, शाहपुरा तालाब पर 1 करोड़ 35 लाख व अन्य तालाबों पर 50 लाख रुपए खर्च होंगे। पहले चरण में छोटे तालाब पर 30 लाख खर्च होंगे।



शपथ-पत्र - नगरीय प्रशासन विभाग ने एनजीटी से किया वायदा