पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल के आगे टिक नहीं सका बैतूल

भोपाल के आगे टिक नहीं सका बैतूल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. भोपाल के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बैतूल को 25-13, 25-17 से हराकर अंतर जिला यूथ वालीबॉल चैंपियनशिप में विजयी शुरुआत की है। तात्या टोपे स्टेडियम में खेली जा रही इस प्रतियोगिता में विदिशा ने सिवनी को 25-14, 26-24 से, बुरहानपुर ने शिवपुरी को 25-22, 25-17 से, जबलपुर ने होशंगाबाद को 23-25, 25-20, 25-11 से तथा ग्वालियर ने भेल को 25-13, 25-16 से हराया।

अन्य मैचों में नरसिंहपुर ने उमरिया को 25-15, 25-15 से, मुरैना ने इंदौर को 25-18, 25-16 से और सतना ने कटनी को 25-7, 25-13 से हराया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का उदघाटन मप्र वालीबॉल संघ के अध्यक्ष रामलाल वर्मा ने किया। प्रतियोगिता में 33 जिलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसमें 22 पुरुष ओर 11 महिला टीमें शामिल हैं।