- Hindi News
- सितार और सरोद की दिलकश धुनों ने दिया मन को सुकून
सितार और सरोद की दिलकश धुनों ने दिया मन को सुकून
सिटी रिपोर्टर भोपाल
स्टेट म्युजियम में हिंदुस्तान आर्ट एंड म्यूजिक फाउंडेशन और मध्य प्रदेश संस्कृति संचालनालय की ओर से गुरुवार शाम ‘भारत संस्कृति यात्रा’ की शुरुआत हुई। संगीत संध्या में युवा कलाकार लक्ष्य मोहन गुप्ता ने सितार और आयुष मोहन गुप्ता सरोद वादन की दिलकश प्रस्तुति दी। उन्होंने शास्त्रीय संगीत के पारंपरिक राग श्री से संगीत संध्या की शुरुआत की। राग श्री में ही ध्रुपद शैली में भावमय बंदिश पेश की। अगली प्रस्तुति शास्त्रीय गायक प्रबल भट्टाचार्य ने दी। राग जोग में ‘पीहरवा को बिरमा...’ विलंबित एक ताल में बंदिश पेश की। उन्होंने द्रुत तीन ताल में ‘साजन मोरे घर आयो...’ रचना प्रस्तुत की।