पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल से सीधे जुड़ेंगे जयपुर, कोटा सहित राजस्थान के कई शहर

भोपाल से सीधे जुड़ेंगे जयपुर, कोटा सहित राजस्थान के कई शहर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल-रामगंज मंडी रेल
लाइन को मंजूरी
भास्कर न्यूज - राजगढ़
क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन को रेलवे की मंजूरी मिल गई है। अब जल्द ही राजस्थान के झालावाड़ से राजगढ़ जिले के फूलखेड़ी तक काम शुरू करने के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। परियोजना के पूरा होने के बाद राजस्थान के प्रमुख शहर
भोपाल से सीधे जुड़ जाएंगे। क्षेत्रीय सांसद नारायण सिंह आमलाबे ने बताया कि रेल मंत्रालय के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर वेदप्रकाश टुटेजा ने कोटा और भोपाल रेलमंडल को इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह परियोजना 2001 में स्वीकृत हुई थी। इसमें 273 किमी लंबी भोपाल-रामगंज मंडी रेल लाइन में रामगंज मंडी से झालावाड़ तक 26 किमी का काम किया जा चुका है।
फायदा : यह रेल लाइन भोपाल से नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर, झालावाड़ होते हुए कोटा लाइन से मिलेगी। इससे राजस्थान के कोटा, जयपुर, जोधपुर और अजमेर शहर भोपाल से सीधे जुड़ जाएंगे। इसमें ब्यावरा को जंक्शन बनाने की योजना है।