पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम ने खरगोन और सुषमा ने भोपाल में किया ‘मोदी फॉर पीएम’ अभियान का शुभारंभ

सीएम ने खरगोन और सुषमा ने भोपाल में किया ‘मोदी फॉर पीएम’ अभियान का शुभारंभ

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल - ‘मोदी फॉर पीएम’ के लिए प्रदेश में शुरु हुआ भाजपा का ‘एक वोट-एक नोट’ अभियान राजधानी में अव्यवस्था से घिरा नजर आया। गुरुवार को अभियान का औपचारिक उद्घाटन दोपहर डेढ़ बजे शहीद नगर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज को करना था, लेकिन वे ढाई बजे पहुंचीं और महज 10 मिनट में ही रवाना हो गईं।
सुषमा के जाने के बाद पार्टी उपाध्यक्ष प्रभात झा और संगठन महामंत्री अरविंद मेनन समेत जिले के नेता भी बमुश्किल एक गली में ही ‘एक वोट-एक नोट’ मांगने कलश लेकर घूमे। इसके बाद झा, मेनन के साथ-साथ स्थानीय नेता भी वहां से चले गए। स्थानीय नेताओं का कहना है कि तंग गलियों में भीड़-भाड़ व
अव्यवस्था के कारण सुषमा स्वराज कार्यक्रम स्थल से जल्दी चली गईं, जबकि जिलाध्यक्ष आलोक शर्मा का कहना है कि स्वराज को सिर्फ उद्घाटन करना था। झा व मेनन को किसी और कार्यक्रम में जाना था। इससे पूर्व सुषमा स्वराज ने मीडिया से कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से यह अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और एक वोट-एक नोट मांगेंगे। एक रुपए के नोट से लेकर एक हजार का नोट भी अभियान में स्वीकार किया जाएगा।



सीएम ने खरगौन और सुषमा ने भोपाल में किया ‘मोदी फॉर पीएम’ अभियान का शुभारंभ

संबंधित फोटो देखिए द्धह्लह्लश्च://222.ड्ढद्धड्डह्यद्मड्डह्म्.ष्शद्व/द्वश्च/ड्ढद्धशश्चड्डद्य/ पर

कार्यक्रम स्थल से जल्दी चली गईं, जबकि जिलाध्यक्ष आलोक शर्मा का कहना है कि स्वराज को सिर्फ उद्घाटन करना था। झा व मेनन को किसी और कार्यक्रम में जाना था। इससे पूर्व सुषमा स्वराज ने मीडिया से कहा कि लोकसभा चुनाव की दृष्टि से यह अभियान चलाया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाएंगे और एक वोट-एक नोट मांगेंगे। एक रुपए के नोट से लेकर एक हजार का नोट भी अभियान में स्वीकार किया जाएगा।