- Hindi News
- बीएड काउंसलिंग के लिए 75 कॉलेजों में बनाए हेल्प सेंटर
बीएड काउंसलिंग के लिए 75 कॉलेजों में बनाए हेल्प सेंटर
नगर संवाददाता - भोपाल
प्रदेश के निजी कॉलेजों में संचालित बीएड कोर्स में सत्र 2014-15 से ऑनलाइन काउंसिलिंग के जरिए ही प्रवेश मिलेगा। उच्च शिक्षा विभाग ने आवेदकों के दस्तावेजों के सत्यापन के लिए प्रदेश के 75 कॉलेजों में हेल्प सेंटर बनाए हैं। भोपाल में ये हेल्प सेंटर मोतीलाल विज्ञान कॉलेज, सरोजनी नायडू गल्र्स कॉलेज, हमीदिया कॉलेज, भेल पीजी कॉलेज, गीतांजलि गल्र्स कॉलेज, एमएलबी गल्र्स कॉलेज तथा बेनजीर कॉलेज में होंगे। प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा के पहले हर आवेदक के दस्तावेजों का सत्यापन एमपी ऑनलाइन द्वारा उपलब्ध कराए गए मॉड्यूल में किया जाना है। इस संबंध में कॉलेज प्राचार्यों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जानकारी दी जाएगी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 29 जनवरी को दोपहर तीन बजे से शुरू होगी। बीएड में प्रवेश के लिए व्यापमं आगामी 20 अप्रैल को एंट्रेंस एग्जाम लेगा। इसके ऑनलाइन फॉर्म एक फरवरी से उपलब्ध होंगे।