- Hindi News
- भवभूति अलंकरण से सम्मानित होंगे डॉ. भट्टाचार्य
भवभूति अलंकरण से सम्मानित होंगे डॉ. भट्टाचार्य
भोपाल - मप्र हिन्दी साहित्य सम्मेलन की ओर से प्रदान किए जाने वाले सम्मानों की घोषणा कर दी गई है। इस वर्ष प्रतिष्ठित ‘भवभूति अलंकरण’ साहित्यकार व शिक्षाविद डॉ. प्रभात भट्टाचार्य को प्रदान किया जाएगा। इस कड़ी में कविता विधा के लिए डॉ. प्रज्ञा रावत ((भोपाल)) व डॉ. विनोद निगम ((होशंगाबाद)), कहानी विधा में पद्मा शर्मा ((शिवपुरी)), उपन्यास विधा में सुनील चतुर्वेदी ((इंदौर)), शरद सिंह ((सागर)) और निबंध व आलोचना विधा में निर्मला भुराडिय़ा का चयन ‘वागीश्वरी सम्मान वर्ष-२०१३’ के लिए किया गया है। अलंकरण समारोह फरवरी के दूसरे सप्ताह में श्यामला हिल्स स्थित एनआईटीटीटीआर में किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. धनंजय वर्मा करेंगे। मुख्य अतिथि के रूप में मुंबई की वरिष्ठ कथाकार सुधा अरोरा उपस्थित होंगी।