पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. ‘जादू की दुनिया में आपका स्वागत है आंख खोल लीजिए, चौकन्ने हो जाइए और खो जाइए जादू की दुनिया में’ गुरुवार को लायंस क्लब की ओर से जादूगर एनसी सरकार का मैजिक शो आयोजित किया गया। आनंद धाम और सेवा भारती संस्था के लिए चैरिटी जुटाने के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्निकल टीचर्स एंड ट्रेनिंग रिसर्च ((एनआईटीटीटीआर)) सभागार में मैजिक शो आयोजित हुआ।
शो की शुरुआत जादूगर सरकार ने सांई बाबा के दर्शन और मैजिक से की। लाइट और म्युजिक के इफेक्ट के बीच उन्होंने आग का करतब करके दिखाया। मनी-मनी टास्क में जादूगर ने 100 और 10 रुपए के नोटों की झड़ी लगा दी। हथेलियों के बीच से 5 मिनट तक नोट निकलते रहे। कागज के डिब्बे का मैजिक दिखाते हुए मैजिशियन ने दो बॉक्स के बीच कागज को जलाया फिर अचानक से कबूतर बाहर निकल आया। जादुई पिंजरा में उन्होंने कबूतर को डालकर लड़की में बदल दिया।
अगली प्रस्तुति में सरकार ने शो में दर्शकों के बीच से एक लड़के को स्टेज पर बुलाया। मैजिक बॉक्स में उसे खड़ा करके बॉडी को तीन हिस्सों में डिवाइड करके मैजिक दिखाया। दर्शकों के बीच से एक लड़की को बुलाकर उसके गले और हाथ के बीच से तलवार निकालने का मैजिक भी उन्होंने दिखाया। कार्यक्रम में लायंस क्लब की ओर से ‘पर्यावरण’ विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता के पुरस्कार भी वितरित भी किए गए। इसमें सेंट जोसफ ईदगाह हिल्स को बेस्ट स्कूल का अवॉर्ड दिया गया। वहीं रेड रोज स्कूल रनर अप रहा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.