पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘देवभारती’ के ५०वें अंक का लोकार्पण

‘देवभारती’ के ५०वें अंक का लोकार्पण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल - पीटीआरआई में गुरुवार को साहित्यिक पत्रिका ‘देवभारती’ के 50वें अंक का विमोचन किया गया। साथ ही पत्रिका में हिंदी की विकास यात्रा में आए उतार-चढ़ाव को गद्य और कविताओं के माध्यम से प्रस्तुत भी किया गया। इस अवसर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने कहा कि साहित्य साधना किसी तपस्या से कम नहीं है, क्योंकि सृजनशीलता का आधार मानवीय पीड़ा और संवेदनशीलता है। बिना इन कारकों के श्रेष्ठ सृजन संभव नहीं है। इस अवसर पर साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इंदौर के सदाशिव कौतुक को निबंध लेखन के लिए अलंकृत किया गया। वहीं, कवयित्री अनु सपन और शास्त्री रामगोपाल चतुर्वेदी को साहित्यिक सृजनात्मकता के लिए सम्मानित किया गया।