पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर के घर सीबीआई का छापा

ग्रामीण बैंक के ब्रांच मैनेजर के घर सीबीआई का छापा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल - सेंट्रल मप्र ग्रामीण बैंक से फर्जी तरीके से सवा दस करोड़ के लोन मंजूर करने वाले ब्रांच मैनेजर के कोहेफिजा स्थित घर पर गुरुवार को सीबीआई की टीम ने छापा मारा। सीबीआई ने घर से लोन से संबंधित रिकॉर्ड जब्त किया है। मामले का खुलासा होने पर ब्रांच मैनेजर को सस्पेंड कर मामला सीबीआई को सौंपा गया था।
सीबीआई के मुताबिक सैयद साजिद असलम सेंट्रल मप्र ग्रामीण बैंक की बैरसिया शाखा में ब्रांच मैनेजर थे। अप्रैल 2011 से अप्रैल 2013 के बीच उन्होंने नियम विरुद्ध एफडीआर, एमटीआर और वेयर हाउस की रसीद लिए बिना 10 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक के लोन मंजूर कर दिए। इस बीच उनका तबादला विदिशा ब्रांच कर दिया गया। बैंक प्रबंधन ने छानबीन के बाद साजिद को सस्पेंड कर प्रकरण सीबीआई को सौंपा था। सीबीआई की भोपाल यूनिट ने 27 दिसंबर 2013 को धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। गुरुवार को सीबीआई ने विशेष कोर्ट से जारी सर्च वारंट के आधार पर कोहेफिजा स्थित घर पर छापे की कार्रवाई की है।