ठेकेदार के सूने मकान से 62 कारतूस चोरी
भोपाल - ओल्ड मिनाल रेसीडेंसी निवासी एक ठेकेदार के सूने मकान ताला तोड़कर चोर 32 और 315 बोर के 62 कारतूस, चालीस हजार रुपए नगदी और जेवर चोरी करके ले गए। अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक कालीशंकर अग्निहोत्री ठेकेदारी करते हैं। वह 16 जनवरी को परिवार के साथ भोपाल से बाहर गए थे। 22 जनवरी को जब वे लौटे तो मकान का ताला टूटा हुआ था। घर के अंदर सामान अस्त-व्यस्त था। अलमारी का ताला टूटा हुआ था।