पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल. आतंकवाद और सिमी जैसे संगठनों से जुड़े होने के आरोप लगाकर यदि बेकसूर मुस्लिम युवाओं को गिरफ्तार किया गया तो जमीअत उलमा धरना, प्रदर्शन व जेल भरो आदि आंदोलन करेगी। यह चेतावनी संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुर्रज्जाक व जिलाध्यक्ष मौलाना अहमद ने दी है। उन्होंने गुरूवार को इस आशय का ज्ञापन राज्यपाल रामनरेश यादव को भी सौंपा। प्रवक्ता दानिश परवेज ने बताया कि ज्ञापन में कहा गया है कि आतंकवादी होने के झठे आरोप लगा कर पुलिस आए दिन मुस्लिम युवाओं को गिरफ्तार कर रही है।
कई मुस्लिम युवक 18 साल से जेलों में बंद हैं, जिनके खिलाफ झूठे मामले बनाए गए हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि सड़क चौड़ीकरण के नाम पर मुस्लिमों के कई धार्मिक स्थलों को तोड़ा जा रहा है। यह कार्रवाई तत्काल बंद होनी चाहिए।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.