- Hindi News
- प्रज्ञा ठाकुर मामले में मानव अधिकारों का उल्लंघन : पिंकी आनंद
प्रज्ञा ठाकुर मामले में मानव अधिकारों का उल्लंघन : पिंकी आनंद
भोपाल - भाजपा के कानून एवं विधि विभाग की प्रभारी और एडवोकेट पिंकी आनंद ने कहा कि मालेगांव ब्लास्ट में आरोपी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा देकर मानव अधिकारों का उल्लंघन किया जा रहा है। साध्वी प्रज्ञा पांच साल से जेल में बंद हैं। उनके खिलाफ अब तक एनआईए ने चार्ज शीट तक दाखिल नहीं की है। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई तक नहीं की जा रही है। गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा, उनके वकील, डॉक्टरों और साध्वी से जुड़े लोगों से मिलने आईं पिंकी आनंद मीडिया से भी चर्चा कर रहीं थीं।