तैयारी के बाद नहीं आए कमिश्नर
आष्टा/जावर - गुरुवार को तहसील क्षेत्र में भोपाल कमिश्नर के आने की खबर से अधिकारी कर्मचारी अलर्ट रहे। वहीं कई विभागों में जो कमियां थीं उन्हें दुरूस्त करने के लिए अधिकारी व कर्मचारी देर रात तक कार्य करते रहे। साफ-सफाई के अलावा कर्मचारी भी समय से पहले अपनी सीटों पर बैठे मिले।
गौरतलब है कि रेवन्यू कमिश्नर एसबी सिंह का गुरुवार को आष्टा-जावर तहसील क्षेत्रों में दौरे की सूचना एक दिन पहले विभागों के अधिकारियों को मिल गई थी। इसके चलते शाम से लेकर देर रात अधिकारी व कर्मचारी अपने आधे-अधूरे रिकार्ड का कार्य पूरा करने में जुट गए। जिमेदारों ने रातों-रात काम पूरा कराया। सारी जानकारी अपडेट कर ली गई थी। जो कर्मचारी बुधवार शाम पांच बजे घर पहुंच गए थे वह फिर से ऑफिस आए।