पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राज्यपाल नीलेश को पुरस्कृत करेंगे

राज्यपाल नीलेश को पुरस्कृत करेंगे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीहोर - स्वीप प्लान के तहत मतदाता जागरुकता के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में शहर के नीलेश तिवारी ने राज्य स्तर पर स्थान प्राप्त किया है। 25 दिसंबर को भोपाल के सुभाष उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल रामनरेश यादव नीलेश तिवारी को पुरस्कृत करेंगे। शासकीय नोडल पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीडी सिंह ने बताया कि स्वीप प्लान के तहत आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता में नीलेश तिवारी और पंकज तिवारी का चयन जिला स्तर के लिए हुआ था।
इसके बाद नीलेश ने जिले में पहला स्थान प्राप्त करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया था। इसके बाद संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भी होशंगाबाद नर्मदा संभाग से मुकाबला करते हुए नीलेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।