पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक फंसने से एनएच पर लगा जाम

ट्रक फंसने से एनएच पर लगा जाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - विदिशा
दुर्गानगर चौराहे पर एक ट्रक बीच रास्ते में फंस जाने से एनएच पर जाम लग गया। यह ट्रक रात में सागर से भोपाल जा रहा था। इसी दौरान दुर्गानगर चौराहे पर एक गड्ढे में ट्रक के पिछले पहिए धंस गए थे।
दो क्रेन मशीनों की मदद से करीब आधा घंटे की मशक्कत के बाद यह ट्रक निकाला जा सका। यह ट्रक बीती रात को फंसा था। ट्रक बीच रास्ते में फंसने से रात से लेकर सुबह ११.३० बजे तक हाईवे पर आवागमन करने में लोगों को खासी परेशानी हुई। ट्रक इतनी बुरी तरह से फंसा था कि एक क्रेन इसे निकालने में नाकाम रही। बाद में एक और क्रेन मशीन बुलाई गई। तब जाकर यह ट्रक गड्ढे से बाहर निकाला जा सका।




ञ्चरोड पर चल रहा है कांक्रीटीकरण कार्य

ञ्चमार्ग पर आए दिन फंस रहे हैं भारी वाहन

विदिशा। सिविल लाइंस रोड पर फंसा ट्रक।