रात डेढ़ बजे शहर तरबतर
भोपाल - राजधानी में गुरुवार देर रात करीब डेढ़ बजे के बाद तेज बरसात शुरू हो गई। इससे पहले गुरुवार सुबह भी शहर में अच्छी बारिश हुई और दिनभर बादल छाए रहे। जनवरी में बारिश ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीती रात 2.56 सेमी बारिश हुई। जनवरी में अब तक 4.1 सेमी पानी गिर चुका है। इससे पहले 6 जनवरी 2004 को 4.9 सेमी बारिश हुई थी। 2004 में ही पूरे महीने 6.47 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी।
आज भी बारिश की संभावना
मौसम केंद्र के अनुसार राजस्थान और गुजरात के सीमावर्ती इलाकों के ऊपर हवा का चक्रवात बनने से यह बारिश हो रही है। शुक्रवार को भी बारिश की संभावना है।
स्थान भरत नगर क्लिक टाइम : रात 2 बजे