पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरोपी का लैपटॉप अब तक क्यों नहीं किया जब्त

आरोपी का लैपटॉप अब तक क्यों नहीं किया जब्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल
राज्य महिला आयोग में शुक्रवार को संयुक्त बैंच आयोजन हुआ। इसमें नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नालॉजी ((निफ्ट)) भोपाल में फैकल्टी व छात्राओं के साथ हुए कथित यौन उत्पीडऩ के मामले में पुलिस अफसर आयोग के सवालों का जवाब नहीं दे सके।
बैंच का सवाल था कि पीडि़ताओं ने जब अपने बयान में आरोपी वसंत कोठारी द्वारा पोर्न मूवी डाउनलोड करने की बात की है तो उसका लैपटॉप अब तक जब्त क्यों नहीं किया? बैंच ने कहा कि पुलिस इस दिशा में जांच करे तो आरोपी के खिलाफ और सबूत मिल सकते है। साथ ही आयोग ने शेष छात्राओं के बयान धारा 161 के तहत लेने के निर्देश दिए। बैंच में 27 प्रकरणों की सुनवाई आयोग की अध्यक्ष उपमा राय और सदस्य वंदना मंडवी ने की।
सुनवाई के दौरान मानसरोवर नर्सिंग कॉलेज में छात्राओं के साथ हुए यौन उत्पीडऩ के मामले में आयोग ने एसपी साउथ को मामले की जांच जल्द करने के साथ डीएमई एसएस कुशवाहा को छात्राओं की कॉपियां एक बार फिर चेक करने के निर्देश दिए। आयोग ने मप्र नर्सिंग काउंसिल की रजिस्ट्रार अंगुरी सिंह द्वारा दी गई मामले की जांच रिपोर्ट के कई बिंदुओं से असहमति जताई। उसने इस बात पर भी नाराजगी प्रकट की कि अब तक छात्राओं और आरोपी प्रणीत जैन के बीच मध्यस्थता करने वाले लड़के तक को पुलिस ढूंढ नहीं पाई है।



भी नए सिरे से जांच करने को कहा।

मामले की जांच नए सिरे से करने और फोर्थ ईयर की सभी


क्या पुलिस ने पीडि़ताओं से पूछा कि पोर्न मूवी डाउनलोड की गई?

विभिन्न मामलों की सुनवाई के चलते एसपी साउथ, एसपी नॉर्थ, डीएमई सहित अन्य थाना प्रभारियों को यहां तलब किया गया था।

बताया कि उन्होंने मामले की जांच की थी। आठ पीडि़ताओं ने पुलिस और कोर्ट में बयान दिए थे कि एडल्ट मूवी डाउनलोड की गई थी, इसका नोटिफिकेशन सभी को चला गया था। आईटी एक्ट की किसी भी धारा में इस तरह के नोटिफिकेशन के खिलाफ कार्रवाई का प्रावधान नहीं है।

इस पर आयोग ने कहा कि पीडि़ताओं के कोर्ट के बयान में स्पष्ट है कि मूवी डाउनलोड की लेकिन दिखाई नहीं गई। इससे आरोपी दोषमुक्त नहीं हो जाता। गौरतलब है कि पुलिस ने गत 22 दिसंबर को इस मामले में कोर्ट में चालान पेश कर दिया है।