पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्दी मॉकटेल्स का लें मजा

हेल्दी मॉकटेल्स का लें मजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
कोर्टयार्ड बाय मैरियट के कॉर्नर बार में शुक्रवार से ‘मॉकटेल्स‘ का एक्सक्लूसिव सेशन शुरू हुआ। 31 जनवरी तक चलने वाले सेशन में शहरवासी विभिन्न स्वादिष्ट मॉकटेल्स का लुत्फ उठा सकेंगे और उन्हें बनाने का तरीका भी सीख सकेंगे। होटल के लिक्विड शेफ एल्विस परेरा ने इन मॉकटेल्स को बनाने का लाइव डिमांस्ट्रेशन भी किया। उन्होंने बताया कि ठंड के मौसम में नॉन-एल्कोहलिक मॉकटेल्स फ्रूट जूस से तैयार हेल्दी ड्रिंक्स हैं। मॉकटेल की प्रत्येक रेसिपी बगैर एल्कोहल के लोगों को ताजगी का अहसास देगी। मॉकटेल बनाने में जिन फलों एवं सब्जियों का उपयोग किया जाएगा उनमें स्ट्राबेरी, तरबूज, सेव, अदरक तथा नींबू प्रमुख हैं। ये सभी सामग्रियां न सिर्फ सेहत के लिए अच्छी होती हैं, बल्कि शरीर में ताजगी और स्फूर्ति का भी संचार करती हैं। उन्होंने कहा कि ३१ जनवरी तक कुछ लोकप्रिय मॉकटेल्स को बनाने की विधि बताएंगे।
ऐसे बनाएं वॉटरमेलन स्ट्राबेरी कूलर मॉकटेल : इसे बनाने के लिए एक कांच का ग्लास लें। उसमें ग्लास के ऊपर नींबू का रस लगाएं। उसमें 150 मिली खरबूजे का जूस डालें। 50 मिली स्ट्राबेरी जूस लें। 30 मिली शुगर सिरप लें। ग्लास में बर्फ डालें और उसे कॉकटेल शेकर में डालकर शेक करें। दूसरे ग्लास में छान लें और सर्व करें।



ष्द्बह्ल4 द्ग1द्गठ्ठह्ल