पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘शब्द शिल्पियों’ का सम्मान

‘शब्द शिल्पियों’ का सम्मान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
अभिनव कला परिषद पिछले 51 साल से लगातार संगीत और साहित्य के क्षेत्र में योगदान देने वाली शख्सियतों को सम्मानित करती आ रही है। इस साल उत्सव गणतंत्र पर्व के मौके पर संस्था द्वारा तीन दिवसीय कार्यक्रम रवींद्र भवन में आयोजित किया गया, जिसके अंतिम दिन शब्द-शिल्पियों को सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में समीक्षक प्रेमशंकर रघुवंशी ((हरदा)),रचनाकार देवदत शर्मा ((जयपुर)),गजलकार महेश अग्रवाल((भोपाल)), शायर और लेखक मूंजर एहतेशाम, गीतकार बुद्धनाथ मिश्र((देहरादून)) और कथाकार शशांक((भोपाल)) को अभिनव शब्द शिल्पी अलंकरण से सम्मानित किया गया। उन्हें स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर हैदराबाद से आईं गायिका पूर्वा गुरु ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में पंडित सुरेश तांतेड ने संस्था के पिछले वर्षों में किए कार्यों और आयोजनों की जानकारी दी। कार्यक्रम में साहित्यकार रमेश दवे सहित आइसेक्ट के चांसलर संतोष चौबे भी उपस्थित रहे।