पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा कलाकारों ने किया ‘सारंगी सरोद’ वादन

युवा कलाकारों ने किया ‘सारंगी-सरोद’ वादन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर भोपाल
भारत भवन के अंतरंग सभागार में शुक्रवार को दो युवा कलाकारों की प्रस्तुति हुई। संगीत केंद्र अनहद की आसपास श्रंृखला के अंतर्गत आमिर खान का सरोद वादन और जावेद खान का सारंगी वादन हुआ। दोनों कलाकारों ने तार वाद्यों की बेहतरीन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के पहले भाग में जावेद खान का सारंगी वादन हुआ। जावेद के साथ तबले पर शाहनवाज हुसैन ने संगत की। दूसरी प्रस्तुति आमिर खान का सरोद वादन थी। आमिर के साथ रामेन्द्र सिंह सोलंकी ने संगत की।
जावेद खान ने पहली प्रस्तुति राग पुरिया कल्याण में की। पहले विलंबित एक ताल फिर मध्य तीन ताल और द्रुत लय में तीन ताल के साथ राग पुरिया कल्याण को जावेद 30 मिनट तक बजाते रहे। सारंगी के मधुर स्वरों और ध्वनि के साथ श्रोता कार्यक्रम को सुनने के साथ सारंगी की ध्वनि में डूबे रहे। आमिर ने प्रस्तुति की शुरुआत राग जोग से की। आलाप लेते हुए जोड़ झाला के साथ विलंबित झप ताल में और द्रुत तीन ताल में बंदिशों को पेश किया।



 जावेद खान