पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घोड़े की छलांग पर गीली मिट्टी की लगाम

घोड़े की छलांग पर गीली मिट्टी की लगाम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल. लाल परेड ग्राउंड पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में इस बार खेल एवं युवा कल्याण विभाग के घुड़सवार हर्डल और हॉर्स राइडिंग के करतब नहीं दिखा पाएंगे। स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर भी संकट के बादल छाए हुए हैं। दरअसल, यह परेशानी राजधानी में बारिश के कारण सामने आई है। इसके चलते घुड़सवारी के प्रदर्शन को निरस्त कर दिया गया है, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम पर विचार चल रहा है।

गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई बारिश शुक्रवार को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल में भी बाधा बनी। 21 प्लाटूनों के जवानों ने परेड में भाग लिया। बारिश से गीली हुई लाल मिट्टी कीचड़ में तब्दील हो चुकी थी। हर कदम पर जवानों के जूतों में कभी मिट्टी चिपकती तो कभी छिटकती। इसके बाद भी परेड नहीं रुकी और जवानों ने पूरे जोश के साथ कदमताल किया। गीली मिट्टी से बचने के लिए मार्चिंग ट्रैक पर मैट बिछाई गई थी, लेकिन वो भी काम न आई।

कमांडेंट सातवीं बटालियन प्रमोद वर्मा ने बताया कि यदि 26 जनवरी को मौसम के यही तेवर रहे तो भी परेड होगी। हालांकि, ऐसी बाधाओं को कम करने के लिए मार्चिंग ट्रैक पर बजरी डालने का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, वीआईपी और वीवीआईपी मेहमानों के बैठने की व्यवस्था वाटर प्रूफ टेंट में की जा रही है।