पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बारिश के बाद साफ हुआ मौसम, बढ़ेगी ठंड

बारिश के बाद साफ हुआ मौसम, बढ़ेगी ठंड

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नसं, भोपाल - शुक्रवार अलसुबह बारिश के बाद राजधानी सर्द हवाओं और बादलों के आगोश में रही। दोपहर में मौसम साफ होते ही धूप निकली तो तेजी से तापमान में इजाफा हुआ। इसके चलते गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में ०.४ डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम केंद्र निदेशक डीपी दुबे ने बताया कि गुजरात और राजस्थान पर बने ऊपरी हवा के चक्रवात का प्रभाव अब मप्र में बेहद कम हुआ है। अब सिर्फ पश्चिमी मप्र पर एक द्रोणिका बनी हुई है। इस कारण शनिवार को राजधानी में बूंदा-बांदी और ओले गिर सकते हैं। इससे तापमान में भी गिरावट आने के आसार है।

मौसम केंद्र ने शनिवार को भी बादल छाने और हल्की बौछारें पडऩे का अनुमान जताया है।
भोपाल, होशंगाबाद, जबलपुर आदि शहरों


साथ ही तापमान में भी गिरावट के आसार हैं।
मौसम केंद्र के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान २०.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य तापमान से ४ डिग्री सेल्सियस कम था। गुरुवार को यह 20.१ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। न्यूनतम तापमान में भी १.२ डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह १४ डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को यह १२.८ डिग्री रहा था।
इससे पहले, भोपाल में गुरुवार- शुक्रवार की दरम्यानी रात १.७५ सेमी बारिश हुई। जनवरी में अब तक ५.८५ सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। वर्ष २००४ की जनवरी में हुई ६.४७ सेमी बारिश के बाद यह सबसे ज्यादा है।
आगे क्या -