- Hindi News
- संविदा शिक्षक 27 से करा सकेंगे कागजात का सत्यापन
संविदा शिक्षक 27 से करा सकेंगे कागजात का सत्यापन
नसं. भोपाल - लोक शिक्षण संचालनालय ने नव नियुक्त संविदा शिक्षकों की ज्वाइनिंग के लिए शुक्रवार देर शाम कार्यक्रम जारी कर दिया। पहले चरण की वेटिंग और दूसरे चरण में चयनित तीनों वर्गों के अभ्यर्थियों को अपने कागजात का सत्यापन सबसे पहले कराना होगा। इसके लिए उन्हें 27 से 29 जनवरी तक का समय दिया गया है।
वर्ग-1, 2 व 3 के अभ्यर्थियों को तीन दिनों में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक अपने कागजातों का सत्यापन क्रमश: जिला पंचायत व जनपद पंचायत में संबंधित जिले के जिला शिक्षा अधिकारी ((डीईओ)) से समन्वय कर कराना होगा। इसके बाद पांच फरवरी को शाम 4 बजे एमपी ऑनलाइन के पोर्टल पर स्कूलवार पदांकन सूची जारी की जाएगी। प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को 1 से 7 मार्च के बीच स्कूलों में ज्वाइनिंग देना होगी। विस्तृत कार्यक्रम एजुकेशन पोर्टल ऑफ एमपी पर देखा जा सकता है।