नौवीं-11वीं के पर्चे 27 से बांटे जाएंगे
भोपाल - नौवीं-11वीं कक्षाओं की परीक्षा के लिए पर्चे छपकर शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षा मंडल पहुंच गए। इन पर्चों को 27 जनवरी से बांटा जाएगा। करीब 14 लाख विद्यार्थी इस बार इन दोनों परीक्षाओं में शामिल होंगे। गौरतलब है कि यह परीक्षाएं लोकल स्तर की होंगी परंतु पर्चे बोर्ड पैटर्न पर तैयार किए गए हैं। इससे विद्यार्थियों को हाईस्कूल व हायर सेकंडरी कक्षाओं में होने वाली बोर्ड परीक्षा के दौरान दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। यह परीक्षाएं इस बार 20 फरवरी से शुरू होंगी। अप्रैल में होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर यह परिवर्तन किया गया है।