पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भारत पर्व पर आज होगा लोकनृत्य

भारत पर्व पर आज होगा लोकनृत्य

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - सीहोर
गणतंत्र दिवस की संध्या पर भारत पर्व मनाया जाएगा। रविवार शाम 6 बजे चंद्रशेखर आजाद पीजी कॉलेज के सभागृह में भारत पर्व पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
स्वराज संस्थान संचालनालय और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले भारत पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कार्यक्रम के दौरान भोपाल के लोकनृत्यदल संघमित्रा बुनकर की अगुवाई में आदिवासी लोकनृत्य शिव तांडव और बेटी बचाओ पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी जाएगी। इस मौके पर राष्ट्रभक्ति गीतों की भी प्रस्तुति होगी।
समारोह में भोपाल के आकृति मेहरा दल द्वारा देश भक्ति गीत आकर्षण का केंद्र रहेंगे।