पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों के लिए मुसीबत बनी बारिश, फसलें बर्बाद

किसानों के लिए मुसीबत बनी बारिश, फसलें बर्बाद

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर संवाददाता - भोपाल/बैरसिया
तीन दिन से हो रही बारिश जिले के किसानों के लिए मुसीबत बन गई है। गुरुवार रात ओले, बारिश और तेज हवा से कई गांवों में गेहूं व चने की फसल के साथ फलों के बाग बर्बाद हो गए। कलेक्टोरेट पहुंचे किसानों ने बताया कि मावठे से उनकी 60 से 70 प्रतिशत तक फसल चौपट हो चुकी है। रुंधे गले से उन्होंने परेशानी बयां की। सहायक कलेक्टर सुरभि सिन्हा ने तहसील हुजूर एसडीएम माया अवस्थी व कृषि उप संचालक केपी पांडे को फसलों को पहुंची क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार आकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन तहसीलदारों, राजस्व निरीक्षकों व पटवारियों की कमेटी बनाई गई है, जो कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ ही बैरसिया व मिसरोद क्षेत्र में फसलों को पहुंचे नुकसान का जायजा लेने रवाना हो चुकी है। इधर, बैरसिया में भी किसानों ने एसडीएम नेहा मारव्या को ज्ञापन सौंपा और बारिश से प्रभावित हुई फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि बारिश से गेहूं, चने की फसलों को 40 फीसदी से अधिक नुकसान पहुंचा है।




ज्ञापन सौंपने वालों में देवी सिंह, कमल सिंह, बादाम सिंह, चांद खां सहित कई किसान मौजूद रहे।







हुजूर तहसील के किसानों ने एसडीएम माया अवस्थी को ज्ञापन सौंपा।

एसडीएम के निर्देश पर तीन तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों की बनाई कमेटी